Mohanji Speaks (Hindi)

New podcast weblog

Listen on:

  • Podbean App

Episodes

Thursday May 20, 2021

मोहनजी इस पॉडकास्ट श्रृंखला के उद्देश्य के विषय में बता रहे हैं। यह हमें उत्तर देने के लिए नहीं, बल्कि हमें प्रश्न देने के लिए, या हमारे विचारों को प्रेरणा देने के लिए है। एक अच्छे शिक्षक द्वारा अपने छात्र को यह दिखाया जाना चाहिए कि उसे कहाँ देखना है ना कि क्या देखना है। विचारों के बीज हमें एक ऐसी समझ को विकसित करने में सक्षम बनाते हैं जो अंततः हम में परिवर्तन लाती है।

Sunday Apr 25, 2021

मोहनजी के दृष्टिकोण में एक संतुष्ट जीवन ही सफल जीवन है।वे इस पॉडकास्ट के माध्यम यह विचार हमारे समक्ष प्रस्तुत कर रहें हैं। हम अपने जीवन में संतुष्टि कैसे बनाए रखें-इस प्रश्न के रूप में वे हमारे विचारों के लिए प्रेरणा प्रदान कर रहें हैं।

Sunday Feb 07, 2021

मोहनजी ' प्रतिरोध ' नामक  अनंत विषय में बता रहें हैं।हम जीवन में कितना प्रतिरोध और कितना स्वीकार करते हैं।उन्होंने हमारे विचारों के लिए यह प्रेरणा प्रदान की है कि हम जिस चीज़ का प्रतिरोध करते हैं ,  वह चीज़  अधिक समय तक   हमारे जीवन में कायम रहती है।  आइए  मोहनजी के इन विचारों को इस पॉडकास्ट के माध्यम से सुनें।

MS05-प्रशंसा

Sunday Jan 10, 2021

Sunday Jan 10, 2021

मोहनजी प्रशंसा के महत्व के विषय में बता रहे हैं। हम अपने जीवन , हमारे आस पास के लोगों एवं परिस्थितिओं की कितनी सराहना करते हैं ?जब हम जीवन के हर पहलू की प्रसंशा करते हैं तब जीवन चमत्कार रुपी ईंधन से परिपूर्ण हो जाता है।आइए , इस पॉडकास्ट के माध्यम से मोहनजी के इन विचारों की व्याख्या उनके ही शब्दों में सुनें ।

Sunday Dec 20, 2020

मोहनजी ने एक युवक के प्रश्न का उत्तर दिया है। यह प्रश्नोत्तर आज हमारे विचारों के लिए एक प्रेरणा है। इस पॉडकास्ट के माध्यम से मोहनजी के शब्दों में जानें कि “हम कैसे व्यस्त होते हुए भी, अन्य लोगों को सफल बना सकते हैं? हम दूसरों को सफल बनाने में असफल क्यों होते हैं? क्या है जो हमें दूसरों के साथ तुलना और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने को विवश करता हैं ”।

Saturday Dec 05, 2020

मोहनजी से प्रश्न पूछा गया"सबके पास २४ घंटे होते हैं , परन्तु ऐसा व्यतीत होता है कि आपके पास ४८ हैं ।यह कैसे संभव है?
आज मोहनजी हमारे विचारों के लिए यह प्रेरणा प्रदान कर रहें हैं कि कैसे हम सब अपने समय का सर्वाधिक सदुपयोग कर दिन में 48 घंटे प्राप्त कर सकते हैं।

Friday Nov 20, 2020

मोहनजी विभिन्न प्रकार के मनुष्यों के विषय में बता रहें हैं एवं हमें यह स्मरण करा रहें कि प्रत्येक पापी का एक भविष्य है और प्रत्येक संत का एक अतीत है।सब में संत बनने की क्षमता होती है। यह ही हमारे विचारों के लिए आज की प्रेरणा है।

Friday Nov 13, 2020

"मोहनजी स्पीक्स" पोडकस्ट से हमारा परिचय कराते हुए , मोहनजी हमारे विचारों के लिए आज की प्रेरणा प्रदान कर रहें हैं जो अपेक्षाओं के विषय पर आधारित है।

Copyright 2024 All Rights Reserved

Podcast Powered By Podbean

Version: 20240320